

शशि मिश्रा
बिलासपुर के हेमू नगर में पति-पत्नी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है । तोरवा थाना क्षेत्र के हेमू नगर में एक किराए के मकान में रहने वाले अशोक देवगन और उसकी पत्नी धनेश्वरी देवांगन मृत अवस्था में मिले।
पड़ोसियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सुबह पुलिस घर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो भीतर का मंजर देखकर सबके होश उड़ गए। पति का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था तो दूसरी ओर पत्नी की लाश कमरे में खून से लथपथ पड़ी थी। दंपति के दो मासूम बच्चे दूसरे कमरे में बंद मिले। पुलिस प्रारंभिक तौर पर मामले के लिए बच्चों से पूछताछ कर रही है। मृतक अशोक देवांगन सब्जी बेचने का काम करता था लेकिन वह विगत कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहा था इसलिए संभव है कि आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव के चलते यह घटना घटित हुई हो। आशंका जताई जा रही है कि अशोक देवांगन ने पहले कुल्हाड़ी से कटकर अपनी पत्नी की जान ले ली और फिर पश्चाताप में खुद भी फांसी पर लटक गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, साथ ही बच्चों से पूछताछ कर मामले की तह में जाने का प्रयास कर रही है।
