
शशि मिश्रा

बिलासपुर। शादी का झांसा देकर एक युवती का 3 साल तक शारीरिक शोषण करने आरक्षक सनत मिरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आरक्षक पूर्व में तखतपुर थाने में ही पदस्थ था और वर्तमान में बिलासपुर लाइन अटैच है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नए कानून की धारा बीएनएस 69 के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार तखतपुर थाने में पदस्थ आरक्षक सुमंत मिरी ने तखतपुर क्षेत्र की लड़की से 2023 में सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जान पहचान हो गई। धीरे-धीरे जान-पहचान दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। आरक्षक ने युवती को अपने जाल में फंसाया
और शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। युवती का आरोप है कि आरोपी पिछले तीन साल से लगातार उसका यौन शोषण कर रहा है। इस दौरान आरक्षक का तबादला बिलासपुर होने के बाद भी लगातार पीड़िता को शादी झांसा देता रहा है। उसने पीड़िता से अपनी शादी और दो बच्चे की बात भी छिपाई है।
युवती को इसकी जानकारी मिलने के बाद वह लगातार शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन आरोपी आरक्षक शादी से बचता रहा है। पुलिस ने युवती की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर लिया है। तखतपुर पुलिस ने आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
