
बिलासपुर। सीआरपीएफ कैंप भरनी के सामने संचालित एक नाश्ता ठेले का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नकदी और राशन सहित करीब 15 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित किशोर कुमार साहू मूलतः जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम नरियरा के निवासी हैं और वर्तमान में भरनी में रहकर नाश्ता होटल संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि 26 जून की रात दुकान बंद कर ताला लगाकर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब चार बजे दुकान खोलने पहुंचे तो ठेले का ताला टूटा मिला।
चोर दुकान से सीलिंग पंखा, दो टिन खाद्य तेल, 10 लीटर क्षमता का कुकर, बड़ी कड़ाही, बिस्कुट, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य सामान और नकदी लेकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
