गुरुवार नृसिंह प्राकट्य दिवस पर लगेंगे 56 भोग एवं विशाल भंडारा


बिलासपुर से 7 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम हॉफा में देवाधिदेव सिद्ध बघर्रा पाठ भगवान नृसिंह नाथ जी का भव्य मंदिर स्थापित है मंदिर के आचार्य धनेश उपाध्याय जी ने बताया आज 30 अप्रैल दिन गुरुवार 2026 को भगवान नृसिंह प्रकटोत्सव है जिसे बड़े ही भक्ति हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा यह त्योहार आज वैशाख मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि भगवान विष्णु के चौथे अवतार नृसिंह भगवान जो की (दशावतार में) माने जाते हैं। उन्होंने सत्ययुग में भक्त प्रह्लाद की रक्षा करने और राक्षस हिरण्यकश्यप का वध करने के लिए नर (मानव) और सिंह (शेर) के मिश्रित रूप में अवतार लिया था भगवान नृसिंह ने भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए स्तंभ (खंभे) से प्रकट होकर हिरणकश्यप का वध किया था यह अवतार अत्याचार पर धर्म की विजय का प्रतीक हैं जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है आचार्य जी ने बताया चतुर्दशी तिथि प्रारंभ 29 अप्रैल रात्रि 7: 54 बजे एवं चतुर्दशी तिथि समाप्त 30 अप्रैल रात्रि 9:14 बजे तक रहेगी आज प्रातः कालीन महाअभिषेक नृसिंह महामंत्र ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्। नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्युमृत्युं नमाम्यहम् मंत्रों द्वारा पूजा भगवान नृसिंह के उग्र रूप की जाएगी जिससे दुष्टता का नाश होगा एवं नृसिंह भगवान की पूजा से नकारात्मकता, भय और ग्रहों (विशेषकर शनि और राहु) के बुरे प्रभावों से मुक्ति मिलती है।

आचार्य जी ने बताया सुबह पंडितों द्वारा नृसिंह चालीसा का पाठ एवं जप के पश्चात हरिकीर्तन करने वाली महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन एवं दोपहर में आयोजित रामायणी भक्तों द्वारा श्रीरामचरितमानस पाठ गायन पश्चात भगवान नृसिंह को प्रसन्न करने के लिए छप्पन भोग (56 व्यंजनों का समूह) अर्पित किया जाएगा जो उनके उग्र रूप को शांत करने और सुख-समृद्धि के लिए किया जाता हैं मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य धनेश उपाध्याय जी के निज निवास पर तैयार किया जाएगा वहां वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा के बाद, भारी संख्या में भक्तों और पंडितों के साथ भगवान नृसिंह की जय-जयकार करते शंख नाद, बीजघंट, (हाथघंटी) की गूंज के साथ छप्पन भोग लेकर शाम 5:30 बजे मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी एवं संध्या 6:30 बजे 56 भोग एवं पंचमेवा पाग लगाकर महाआरती के पश्चात भक्तों के द्वारा आयोजित विशाल भंडारा वितरण किया जाएगा आचार्य जी ने समस्त भक्तों से आग्रह किया है कि सभी भक्त सपरिवार महा आरती एवं भंडारा में शामिल होकर भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार की कृपा, सुरक्षा और आशीर्वाद प्राप्त करने का एक विशेष अवसर है आप अपने जीवन के दुखों, भय और नकारात्मक ऊर्जा का नाश कर पुण्य के भागीदार बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!