वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद कंद तिवारी की माता और भाजपा नेता आदित्य तिवारी की दादी राधा देवी तिवारी का निधन

बिलासपुर। तिवारीचाल, राजेंद्र नगर निवासी श्रीमती राधा देवी तिवारी का गुरुवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे स्वर्गीय गायत्री प्रसाद तिवारी की धर्मपत्नी थीं।

श्रीमती तिवारी के निधन से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर है। वे वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद कंद तिवारी की माता, डॉ. रश्मि तिवारी की सास तथा भाजपा नेता आदित्य तिवारी की दादी थीं।

परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा 12 जून 2026 को शाम 4 बजे तिवारीचाल स्थित निवास से मुक्तिधाम सरकंडा के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शहर के विभिन्न सामाजिक, विधिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!