माँ सतबहींनिया दाई के दरबार में पीएम मोदी के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने की विशेष पूजा-अर्चना, लंबी उम्र की कामना…

देवरी खुर्द (मस्तूरी): देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिकॉर्ड 12 वर्षों तक देश की निरंतर सेवा करने के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ (जिला बिलासपुर ग्रामीण) द्वारा मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुप्रसिद्ध माँ सतबहींनिया मंदिर देवरी खुर्द में एक भव्य पूजन-अर्चन और विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने माता के दरबार में देश की खुशहाली और पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर संभाग प्रभारी श्री पल्लवधर जी उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने आज के दिन को देश के लिए अत्यंत ऐतिहासिक और गौरवशाली बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। माँ सतबहींनिया दाई से मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की मंगल कामना हैं।सह-संयोजक श्री ईश्वर प्रसाद यादव ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार प्रदर्शन किया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय और सभी देशवासियों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री मोदी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के मिशन को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से अपना सहयोग प्रदान करें।

केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम को सुचारू और सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने में आयोजन के संयोजक विवेक पाण्डेय और उनकी पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके चलते यह आयोजन पूरी तरह सफल रहा।

इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि पल्लवधर जी, बिज्जू राव जी, ईश्वर प्रसाद यादव जी के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में कला संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक लोकेश सिंह चौहान जी, जिला सह संयोजक विवेक पाण्डेय जी, धर्मेंद्र बंटी शर्मा, टिंकू शर्मा, सुजल पाण्डेय, विनय प्रधान, माधव सिंह, सोमदत्त पटेल, राजू बैरागी, तरुण लालपुरे, सुरेश पटेल, शिवभोला कश्यप, प्रवीण यादव, उमेश साहू सहित बीजेपी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर ग्रामीण के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!