


बिलासपुर। जिन्होंने कभी संविधान का पालन नहीं किया, वे संविधान की बात करते है बाबा साहब अम्बेडकर सहित देश के संविधान निर्माताओं की कभी जयंती, पुण्यतिथि नहीं मनाई, किंतु आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऐसे सभी नेताओं को पूरे देश में सम्मान दिया जा रहा है।
केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आज भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम में आयोजित 12 साल विश्वास के विकास के जनकल्याण के पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने चंहुमुखी विकास किया है। उन्होंने गरीब शोषित एवं वंचित वर्गो के कल्याण हेतु उल्लेखनीय कार्य किया है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभान्वित करना नारी शक्ति का सशक्तिकरण तथा देश का चंहुमुखी विकास की दिशा में उनके प्रयास उल्लेखनीय है। श्रीमती ठाकुर ने कहा कि विगत 12 वर्षो में भारत विश्व की तुलना में कहा से कहां पहुॅच गया। आपने 2014 में देखा होगा जब मोदी जी पहली बार संसद भवन पहुॅच तो भवन के समक्ष उन्होंने नतमस्तक होकर संसद का प्रणाम किया था। मोदी जी भाषण देते हुए कुछ देर के लिए उनकी आंखों में आंसू आ गये लेकिन यह आंसू पार्टी उन वरिष्ठ नेताओं को याद करके आये जिन्होंने समर्पित भाव से पार्टी की सेवा की उनकी चप्पले घिस गई किंतु वे कभी पंच सरपंच भी नहीं बन सके। एक समय ऐसा भी था जब लोगों को चुनाव लड़ने जनसंघ पार्टी से कहा जाता तो लोग तैयार नहीं होते थे। पार्टी के लोगों ने कठिन त्याग और संघर्ष किया जिनकी बदौलत आज पार्टी सत्ता में है। महिला बाल विकास राज्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली के लाल किले से मोदी जी ने संकल्प लिया कि एक लाख महिलाओं को राजनीति में लाउंगा। पहले कभी महिलाओं का नाम निशान नहीं होता था अब उन्हें बैंको से सीधे जोड़कर उनके नाम पर जन धन खाता आवास राशन कार्ड सभी है।
केन्द्रीय शहर आवास राज्य मंत्री तोखन साहू ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल एक स्वर्णिम युग है। गरीब कल्याण की योजनाओं से लोगो के जीवन में आमूलचुल परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि मैं प्रधान सेवक हूॅ मैं देश के लोगो की सेवा करूंगा न मैं खाउंगा न लोगों को खाने दूंगा। उन्होंने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का वायदा किया फलस्वरूप आज तक सरकार पर कोई आरोप नहीं लगा। आज देश के 56 करोड़ जन धन खाते खुले है। प्रधानमंत्री ने विकास की अवधारणा को लोगो की पेट से जोडा और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 81 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 4 करोड़ आवास जनता को सौंप चुके है। 3 करोड़ आवास में 2 करोड़ ग्रामीण क्षेत्रों में 1 करोड़ आवास शहरी क्षेत्रों में स्वीकृत हो चुके है शौचालय के अभाव में देश में दर्दनाक और शर्मनाक स्थिति देखने को मिलती थी, किंतु प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रयासों से 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया। इसके फलस्वरूप 60 से 70 हजार बच्चों का जीवन सुरक्षित बचा लिया गया।
पूर्व मंत्री एवं शहर बिलासपुर के लोकप्रिय विधायक अमर अग्रवाल ने अपने स्वागत भाषण में विकास योजनाओं और उल्लेखनीय प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की देन है। उस समय राजधानी रायपुर बना तो बिलासपुर न्यायधानी बना। बिलासपुर में पहली बार राष्ट्रीय राजमार्ग बना राज्य निर्माण के दौरान ही सीपत में एनटीपीसी निर्माण बना। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बैठक रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई जिसमें बिलासपुर की 3 हजार करोड़ की विकास योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अंतर्गत एयरपोर्ट में नाइट लैंडिग अरपा सौंदर्यीकरण वृहद आश्रम बिज जैसे अनेकों कार्य है। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो जनता के समक्ष जाकर अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करती है। केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के प्रयासों से बिरकोना से मोपका सिलपहरी सिरगिट्टी क्षेत्र भी राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल हो गया है।
विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने उपस्थित सभी मंचस्थ अतिथियों एवं प्रबुद्धजनों व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संकल्प से सिद्धि तक पहुॅचाने का काम सरकार बखूबी कर रही है। देश को उंचाईयों पर ले जाने वाले हमारे नेता नरेन्द्र मोदी है।
कार्यक्रम के पश्चात केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, तोखन साहू पद्मश्री रामलाल बरेठ से उनके निवास पर जाकर भेंट किए और उनसे केन्द्र सरकार की उपलब्धियों से संबंध में चर्चा की।
आॅडिटोरियम परिसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बार साल विश्वास के विकास के जनकल्याण के प्रदर्शनीय लगाई गई जिसका केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

सम्मेलन में केन्द्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास भारत सरकार सावित्री ठाकुर, केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार एवं सांसद बिलासपुर तोखन साहू, विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल, विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक, विधायक तखतपुर धरमजीत सिंह, विधायक बेलतरा सुशांत शुक्ला, अध्यक्ष क्रेडा भूपेन्द्र सवन्नी, अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम राजा पाण्डेय, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय राज्य बैंक रजनीश सिंह, प्रदेश मंत्री भाजपा हर्षिता पाण्डेय, जिलाध्यक्ष भाजपा बिलासपुर शहर दीपक सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा बिलासपुर ग्रामीण मोहित जायसवाल, महापौर नगर पालिक निगम श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व विधायक डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी, अमरजीत सिंह दुआ, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, एस.कुमार मनहर, जनक देवांगन, अजीत सिंह भोगल, पेंगनलाल वर्मा, अवधेश अग्रवाल, तिरिथ यादव, प्रवीण दुबे, दुर्गेश पाण्डेय, रितेश अग्रवाल, देवेन्द्र कौशिक, महाराज सिंह नायक, स्नेहलता शर्मा, वैभव गुप्ता, ऋषभ चतुर्वेदी, गायत्री साहू सहित प्रबुद्धजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

