समाजसेवी सुश्री पल्लवी एवं उनके साथियों के द्वारा सूरजपुर कि नयी कलेक्टर रेना जमील का किया स्वागत,,,

राजधानी रिपोर्टर/ सौरभ साहू

जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़।।

सूरजपुर, दिनांक 07 जून 2026 को जिले कि कलेक्टर रेना जमील से सूरजपुर जिले कि समाज सेविका सुश्री पल्लवी, एवं उनकी टीम के सदस्य ,बबली उपाध्याय, मिथलेश राय, के साथ जिले कि नयी कलेक्टर रेना जमील से मुलाकात करते हुए, कलेक्टर समक्ष अपनी बातों को रखते हुए कहा कि सूरजपुर जिले के लिए बहुत ही गौरव एवं हर्ष कि बात है कि हमारे जिले में महिला कलेक्टर का फिर से आगमन हुआ है।।

जिससे सभी वर्ग की महिलाओं को अपने और आमजनता के जन समस्याओं का निदान अब बिना किसी के दबाव,डर,भय, या दुर्व्यवहार ,के और स्पष्ट रूप से कहे तो, समाज सेविका पल्लवी एवं उनकी टीम ने अपनी बात को रखते हुए बताया कि सूरजपुर जिले में महिलाओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था एक गंभीर मुद्दा बन चुका है। आए दिन हमारे देश में महिलाओं के साथ न जाने कितने अत्याचार हो रहे हैं, जो सरकार को दिखाई नहीं देता। हमारे प्रदेश में आज भी महिलाओं, युवतियों को कई ऐसे लोग होते हैं जिनकी नजर ही गंदी होती है और ऐसे लोग अकेली महिलाओं के लिए ख़तरनाक साबित हो सकते हैं।। इसलिए महिलाओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था बहुत जरूरी है, और आमजनता से भी महिलाओं कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों जागरूक करते हुए समाज के लोगों को भी यह दायित्व सौंपा जाए ताकि जिले के सभी क्षेत्रों कि महिलाओं को जागरूक करने में सफलता मिलें।।
सुश्री पल्लवी ने कहा कि
इस बात को गंभीरता पूर्वक लेते हुए सभी अधिकारियों कर्मचारियों, सहित जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवीयों, एवं आमजन का ध्यान केंद्रित करने की विशेष आवश्यकता है,।
और महिलाओं से जुड़े महिला हितों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं सरकारी योजनाओं के लाभ जो बहुत महिलाओं तक नहीं पहुंच पाती, शासन के द्वारा महिलाओं के लिए जो योजनाएं संचालित हो रही है, जिसे जन -जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया। जिसके पश्चात सूरजपुर जिले कि कलेक्टर रेना जमील महोदया ने आश्वासन देते हुए कहा कि मैं खुद एक महिला हूं।।
और महिलाओं के हित में, जो भी कार्य होगा उनके लिए हरसंभव मदद के लिए मैं और जिला प्रशासन आपके साथ सदैव तत्पर रहेंगे।। कलेक्टर के मुख से ऐसा जवाब मिला जिसने वहां मौजूद समाजसेवीयो का दिल जीत लिया। जिसको सुनकर समाजसेवीयो के द्वारा कलेक्टर रेना जमील की तारिफ और काफी सराहना करते हुए हृदय आभार व्यक्त किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!