झारखंड से नशीली कफ सिरप सप्लाई करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

थाना सरकंडा पुलिस ने नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। झारखंड से प्रतिबंधित कफ सिरप की आपूर्ति करने वाले आरोपी रितूराज पिता अरुण कुमार सिंह (उम्र 28 वर्ष), निवासी हिन्दू विद्यापीठ के पास, बी.एन. झा रोड, थाना नगर, जिला देवघर, झारखंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

दिनांक 09.03.2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ऊर्जा पार्क, राजकिशोर नगर क्षेत्र में दो युवक नशीली कफ सिरप बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस ने अथर्व सौम्य सिंह एवं एक नाबालिग को पकड़ा और उनके कब्जे से ONERX कफ सिरप के 55 नग बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹10,725 थी।

एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जांच के दौरान ईंड टू ईंड विवेचना करते हुए यह जानकारी सामने आई कि मुख्य आरोपी भांचा उर्फ तानु मेश्राम ने देवघर (झारखंड) के एक मेडिकल संचालक से संपर्क कर यह प्रतिबंधित कफ सिरप मंगवाया था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मेडिकल संचालक की पहचान रितूराज के रूप में की गई।

देवघर में की गई गिरफ्तारी:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, आरक्षक राकेश यादव व नमित सोनी की टीम झारखंड रवाना हुई।

स्थानीय पुलिस की मदद से देवघर में आरोपी रितूराज को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

सरकंडा पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्यवाही से यह स्पष्ट होता है कि नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने टीम की सराहना करते हुए आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

More From Author

सर्वे सूची में शामिल हितग्राहियों को मिलेगा पीएम आवास: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, जशपुर जिले के दोकड़ा में कॉलेज खोलने सहित कई घोषणाएं, मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे दोकड़ा के समाधान शिविर में

झपटमारी कर 25 हजार नगद और मोबाइल लूट करने वाले तीन नाबालिग सहित चार पर कार्यवाही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts