खनिजो के अवैध उतखनन, परिवहन पर 03 हाइवा, 03 ट्रेक्टर ट्राली जप्त तथा भण्डारण शर्तों के उल्लंघन एंव अनियमितता पाये जाने पर 01 जे सी बी मशीन 01 ट्रेलर वाहन जप्त एंव संचालित डिपो सील

कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एंव उप संचालक महोदय के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 10/06/2026 को खनिज अमला बिलासपुर व पुलिस अमला सकरी द्वारा ग्राम गतौरी अंतर्गत संचालित बालाजी कोल ट्रेनिंग एंड कंस्ट्रक्शन अस्थायी भण्डारण अनुज्ञा की जाँच की गयी, जहाँ उक्त भण्डारण अनुज्ञप्ति धारक द्वारा खनिज कोयला की गुणवत्ता मे मिलावट /हेरफेर तथा भण्डारण अनुज्ञा के शर्तों के उल्लंघन व अनियमितता पाये जाने पर मौका स्थल से 01 ट्रेलर वाहन व 01 जेसीबी मशीन को जप्त किया गया एंव जप्त वाहन तथा मशीन को पुलिस थाना कोनी की अभिरक्षा मे रखा गया है। मौका जाँच के दौरान ही उक्त भण्डारण अनुज्ञा को सील बंद किया गया है।खनिज अमला द्वारा दिनांक 11/062026 व 12/06 2026 को सकरी, कोटा, विजयपुर, दर्री, तखतपुर क्षेत्र का जाँच किया गया जाँच के दौरान दर्री विजयपुर क्षेत्र से गिट्टी का परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया। सकरी क्षेत्र मे खनिज रेत का परिवहन करते 01 हाइवा व गिट्टी का परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया। जिला बिलासपुर और गौरेला पेंड्रा मरवाही के सीमा से लगे खोगसरा क्षेत्र मे खनिज अमला बिलासपुर और गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा संयुक्त जाँच करते हुए अरपा नदी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध उतखनन करते 03 ट्रेक्टर ट्राली को जप्त किया गया। इस प्रकार जप्त कुल 08 वाहनों /मशीनो को जप्त कर पुलिस थाना कोनी, सकरी, तखतपुर व गौरैला की अभिरक्षा मे रखा गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!