
बिलासपुर। जिले में कक्षा 5वीं और 8वीं की पूरक परीक्षाएं 6 जून से 12 जून तक आयोजित की जाएंगी। कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा 6 जून को हिन्दी, 8 जून को गणित, 10 जून को पर्यावरण तथा 12 जून को अंग्रेजी विषय की होगी। सभी परीक्षाएं सुबह 8 बजे से 10 बजे तक संचालित होंगी।
वहीं कक्षा 8वीं की पूरक परीक्षाएं भी 6 से 12 जून के बीच आयोजित की जाएंगी। इसमें हिन्दी, गणित, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत/उर्दू और विज्ञान विषय शामिल हैं।
शिक्षा विभाग ने परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है। अधिक जानकारी के लिए छात्र अपने विद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
