

बिलासपुर वार्ड क्रमांक 29 नगर निगम उपचुनाव में कांग्रेस ने अपनी जीत कायम रखी है। कांग्रेस प्रत्याशी शेख आज़म ने भाजपा के मधुसूदन राव को हरा दिया है। शेख आज़म ने 1062 मतों से भाजपा प्रत्याशी को परास्त किया।
गुरुवार सुबह बर्जेश हिंदी मीडियम स्कूल में सुबह 9:00 बजे मत गणना शुरू हुई। केवल 1 घंटे में ही नतीजा आ गया। मुकाबला कांग्रेस के मोहम्मद आजम और भाजपा के वी मधुसूदन राव के बीच रहा । वोटो की गिनती दो टेबल पर हुई। गिनती की पूरी प्रक्रिया चार राउंड में ही पूरी हो गई।

1 जून को हुए मतदान में वार्ड के 5255 मतदाताओं में से 3665 मतदाताओं ने मतदान किया था, जिसमें 1826 पुरुष और 1838 महिला मतदाता थे। यहां कुल 69.74% मतदान हुआ था। भाजपा प्रत्याशी की यह तीसरी हार है।
आमतौर पर उपचुनाव में सत्ताधारी पार्टी की जीत होती है लेकिन मुस्लिम, ईसाई के साथ अनुसूचित जाति जनजाति बाहुल्य यह सीट कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। शेख गफ्फार के निधन के बाद भी उनके परिवार के सदस्यों ने अपना दबदबा कायम रखा है। यहां कांग्रेस पिछले 40 साल से जीतती आ रही है । इस जीत से कांग्रेस का हौसला बढ़ा है।
