“मोर गांव-मोर पानी” महाअभियान से जिले में जल संरक्षण को मिली नई दिशा

486 ग्राम पंचायतों में जल बचाने का महाअभियान, हजारों ग्रामीण कर रहे श्रमदान
बिलासपुर, 4 जून 2026/जिले में जल संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मोर गांव-मोर पानी” महाअभियान के तहत व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। जिले की सभी 486 ग्राम पंचायतों में चलाए जा रहे इस अभियान में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।


अभियान के अंतर्गत जिले में 55 हजार 567 श्रमदान के माध्यम से सोक पिट निर्माण और नालों में 190 बोरी बंधान कार्य किए गए हैं। वहीं अनुपयोगी बोरवेलों में 163 सैंड फिल्टर स्ट्रक्चर स्थापित किए गए हैं। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 123 तालाबों का गहरीकरण, 270 परकोलेशन टैंक, 41 इंजेक्शन वेल तथा 45 नए तालाबों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति देकर कार्यान्वित किया गया है। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जिले में 59 हजार 52 पौधों के वृक्षारोपण का लक्ष्य स्वीकृत किया गया है, जिनमें से अब तक 28 हजार पौधे रोपे जा चुके हैं। जिला प्रशासन का उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, भू-जल स्तर में वृद्धि और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक जनसहभागिता मिल रही है, जिससे जल संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!