
शशि मिश्रा
बिलासपुर। मॉडलिंग के दौरान एक युवती की फोटो खींचकर एडिटकर ब्लैकमेलिंग करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन टीआई किशोर केंवट ने बताया कि शहर की एक युवती मॉडलिंग करती है। इस दौरान शहडोल के एक युवक ने युवती की अपने कैमरे से फोटो खींची और लौट गया। उसके बाद वह युवती के वाट्सएप में फोटो को एडिट कर गलत तरह की मांग कर रहा है। मांग पुरी नहीं होने पर एडीट फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर मोबाइल धारक युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
