मोबाइल झपटमारी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल और एक्टिवा बरामद

बिलासपुर। सकरी थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मोबाइल झपटमारी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी में लूटा गया मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा और एक धारदार चाकू बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 31 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर सकरी ओवरब्रिज के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान एक्टिवा सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन जल्दबाजी में वाहन से गिर पड़े। इसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने 20 मई 2026 को लोखंडी ओवरब्रिज के पास मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति से मोबाइल झपटमारी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर झपटमारी में लूटा गया टी4एक्स मोबाइल फोन, जिसकी कीमत करीब छह हजार रुपये बताई गई है, बरामद कर लिया गया। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई एक्टिवा और एक धारदार चाकू भी जब्त किया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शुभम यादव तथा एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल है। दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!