जिला अस्पताल के पास थी अवैध शराब की सप्लाई की तैयारी, कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 35 पौवा देशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त एक सेंट्रो कार जब्त की है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति सफेद रंग की सेंट्रो कार में अवैध रूप से देशी शराब रखकर जिला अस्पताल के पास शुलभ शौचालय के सामने बिक्री के उद्देश्य से खड़े हैं। सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार से 35 नग देशी शराब (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इंदिरा कॉलोनी, तारबाहर निवासी सफी कुरैशी (33) और शेख अकबर (30) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक नुरूल कादिर, राजेश श्रीवास, रूपलाल चंद्रा, भागीरथी गेंदले, राहुल राजपूत एवं महेंद्र सोनकर की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!