

बिलासपुर, 30 मई 2026 – रोटरी क्लब बिलासपुर द्वारा आज रोटरी भवन, CMD चौक स्थित रोजमेरी हॉल में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनः उपयोग योग्य सैनिटरी नैपकिन का निःशुल्क वितरण आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष Rtn. शैलजा शुक्ला ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शुभा गढ़ेवाल, CMHO बिलासपुर उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता Ms. विनीता पटेल, संस्था Aarug की संस्थापक, ने मासिक धर्म स्वास्थ्य, जेंडर समानता और महिला सशक्तिकरण पर विस्तार से जानकारी दी। विनीता जी अब तक 10,000 से अधिक किशोरियों तथा 500 से अधिक किशोरों एवं पुरुषों को जागरूक कर चुकी हैं।
कार्यक्रम में विशेष रूप से 50 मितानिनों को पुनः उपयोग योग्य सैनिटरी नैपकिन निःशुल्क वितरित किए गए, ताकि वे अपने कार्यक्षेत्र में महिलाओं तक स्वच्छता की जानकारी और साधन पहुँचा सकें।
क्लब अध्यक्ष Rtn. शैलजा शुक्ला ने कहा कि यह पहल रोटरी के मूलमंत्र Service Above Self को चरितार्थ करती है।
सचिव Rtn. कृतिका मोदी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को तोड़ना और लड़कियों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के अधिकार से जोड़ना है।
रोटरी क्लब बिलासपुर निरंतर ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समुदाय को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
