

बिलासपुर। सिंधी समाज के युवक-युवतियों के लिए उपयुक्त एवं विश्वसनीय वैवाहिक परिचय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत बिलासपुर द्वारा “श्री राधा कृष्ण मैरिज ब्यूरो” का शुभारंभ किया गया। यह वैवाहिक परिचय केंद्र समाज के परिवारों के लिए एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं विश्वसनीय मंच के रूप में कार्य करेगा, जहां योग्य युवक-युवतियों के रिश्तों की जानकारी सरल एवं गोपनीय तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष विनोद मेघानी ने कहा कि समाज के परिवारों को एक सकारात्मक एवं भरोसेमंद मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस पहल की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वैवाहिक परिचय की प्रक्रिया को सहज, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह मैरिज ब्यूरो प्रारंभ किया गया है।
उन्होंने समाज के सभी परिवारों से इस पहल की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने एवं सहयोग करने की अपील भी की।
कार्यक्रम का संचालन पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के महामंत्री कमल बजाज ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन दयानंद तीर्थानी ने किया।
इस अवसर पर डीडी आहूजा, अर्जुन तीर्थानी, मोतीराम पमनानी, धनराज आहूजा, हरीश भागवानी, नानकराम खाटूजा, महेश पमनानी, रमेश लालवानी, रूपचंद डोडवानी, मोहन चंदवानी, मोहन जैसवानी, निहाल सिंह तलरेजा, ओमप्रकाश जीवनानी, गोपाल दास सिंधवानी, नरेश कोटवानी, नंदलालपुरी, राकेश चौधरी, नीरज जग्यासी सहित महिला विंग से विनीता भावनानी, कंचन मलघानी, सोनी बहरानी एवं गरिमा शहानी तथा युवा विंग से रॉबिन वाधवानी, सुमित सचदेव एवं नवीन रुपाणी उपस्थित रहे।
