चलती कार की छत पर युवती ने बनाई रील, हाथ में दिखी बियर की बोतल; वीडियो वायरल

शशि मिश्रा

पर सोशल मीडिया रील बनाने के चक्कर में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवती चलती कार की छत पर खड़ी होकर रील बनाती नजर आ रही है। वीडियो में युवती के हाथ में बियर की बोतल भी दिखाई दे रही है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। सच तो यह है कि आजकल लड़कियां कुछ अधिक ही निरंकुश होती जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो बिलासपुर-रतनपुर मुख्य मार्ग का है, जहां तेज रफ्तार वाहन के ऊपर खड़े होकर खतरनाक स्टंट किया गया। सड़क पर इस तरह की हरकत न केवल युवती और वाहन सवारों की जान जोखिम में डाल रही थी, बल्कि अन्य राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती थी।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। नागरिकों का कहना है कि रील और सोशल मीडिया प्रसिद्धि के लिए युवा लगातार यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, लेकिन ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं होने से इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं।

स्थानीय लोगों ने और प्रशासन से मांग की है कि वीडियो की जांच कर वाहन चालक और संबंधित युवती के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी और शराब का प्रदर्शन करने वालों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

अभी इसी तरह का एक मामला दो दिन पहले सामने आया था जिसमें बीएमडब्ल्यू कार के सनरूफ से निकलकर एक लड़की डांस कर रही थी। इस पर पुलिस ने कार मालिक और चालक के खिलाफ कार्रवाई की है ,लेकिन लोगों का सवाल यह है कि दोषी तो लड़की थी उसे क्यों बक्श दिया गया। कहीं इस मामले में भी लड़की को क्लीन चिट पुलिस ना दे दे लोग इस पर सवाल खड़े करने लगे हैं।

वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!