शादी का झांसा देकर ढाई साल से बना रहा था शारीरिक संबंध, युवती से डेढ़ लाख रुपए भी ऐंठ लिए, बलात्कार के आरोप में राजस्थान से हुआ गिरफ्तार

यूनुस मेमन

बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद फिरोज रतनपुर क्षेत्र के रानी गांव में टायर दुकान का संचालन करता है, जिसकी पहचान क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से हुई। युवती ने बताया कि शादी का झांसा देकर साल 2023 से ही वह लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। इतना ही नहीं अलग-अलग बहाने कर उससे डेढ़ लाख रुपए भी ले लिया है लेकिन जब-जब लड़की उसके साथ शादी की बात कहती है वह मना कर देता। और अब तो जान से मारने की धमकी भी देने लगा है। इसके बाद लड़की ने मोहम्मद फिरोज के खिलाफ रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इधर एफआईआर दर्ज होते ही इसकी जानकारी होने पर मोहम्मद फिरोज फरार हो गया लेकिन पुलिस लगातार उसे ढूंढती रही। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!