
शशि मिश्रा

बिलासपुर। निहार से वापस होते समय रीवा मध्यप्रदेश में समाधि सम्राट आचार्यश्री विद्यासागर महाराज की सुयोग्य शिष्या एवं आचार्यश्री समयसागर महराज की अज्ञानुवर्ती पूज्य 105 श्रुत माताजी एवं पूज्य 105 उपशम मति माताजी का एक घटना में “समाधि मरण” हो गया है। इस हेतु संपूर्ण जैन समाज में शोक की लहर व्याप्त है। सोमवार 25 मई को सुबह साढ़े 10 बजे जैन समाज के लोग एक साथ कलेक्टर ऑफिस प्रांगण में एकत्रित होकर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। यह जानकारी बिलासपुर जैन सभा के अध्यक्ष दीपक जैन ने दी।
