मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सरकंडा पुलिस ने मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे किसान पारा क्षेत्र में रेड कार्रवाई कर जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने ₹47,900 नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 24 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना सरकंडा की विशेष टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की और सभी आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में देवेंद्र देवांगन निवासी रपटा चौक सरकंडा, हरिओम साहू निवासी शर्मा विहार सरकंडा, दुर्गेश यादव निवासी मनोहर टॉकीज के पास कोतवाली, राजू सोनकर निवासी देवान्चल सरकंडा, गोवर्धन साहू निवासी एकता कॉलोनी सरकंडा तथा रितेश शर्मा निवासी शर्मा विहार सरकंडा शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सरकंडा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि क्षेत्र में होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि, जुआ या सट्टा की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!