15 जून से बंद होंगी टाइगर रिजर्व की सफारी, मौसम को देखते हुए एनटीसीए के निर्देश

समेत देशभर के कई प्रमुख टाइगर रिजर्व इस वर्ष सामान्य समय से 15 दिन पहले पर्यटकों के लिए बंद कर दिए जाएंगे। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने मौसम में बदलाव, समय से पहले मानसून और लगातार आंधी-तूफान व बारिश की स्थिति को देखते हुए कोर जोन में पर्यटन गतिविधियां रोकने के निर्देश जारी किए हैं।

आमतौर पर टाइगर रिजर्व 30 जून से बंद किए जाते हैं, लेकिन इस बार 15 जून से ही सफारी बंद होने के कारण पर्यटन गतिविधियां करीब 138 दिनों तक प्रभावित रहेंगी। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मानसून के दौरान जंगलों के रास्ते खराब हो जाते हैं और यह वन्यजीवों के प्रजनन का भी महत्वपूर्ण समय होता है। इसी वजह से हर साल कोर एरिया को बंद रखा जाता है, जबकि बफर जोन में सीमित पर्यटन गतिविधियां जारी रहती हैं।

मध्य भारत में समय से पहले बारिश की संभावना को देखते हुए , और अन्य संरक्षित क्षेत्रों को 15 जून से 30 सितंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। वहीं में पर्यटन गतिविधियां 15 जून से 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगी।

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम का असर देखने को मिल रहा है। और में बाढ़ की आशंका को देखते हुए मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह से ही पर्यटकों की आवाजाही रोकी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!