राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन 14 जून को रायपुर में

संवाददाता/सौरभ साहू
दिनांक 23/05/2026,
जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़।।

सूरजपुर दिनांक 23 मई 2026 को एनएचएम कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बृजलाल पटेल ने हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि, प्रदेश के 18 हजार कर्मचारियों का ऐतिहासिक महासम्मेलन बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा आयोजित
आप सभी को यह जानकारी देते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी से छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा उनके विधानसभा क्षेत्र चिरमिरी में सौजन्य मुलाकात की गई।।

इस दौरान एनएचएम कर्मचारियों की लंबित मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें जल्द पूर्ण करने हेतु सकारात्मक सहमति प्रदान की।।साथ ही स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल एवं संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन दिनांक 14 जून 2026, दिन रविवार को बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी की उपस्थिति प्रस्तावित है।।

कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय स्वास्थ्य मंत्री, श्याम बिहारी जायसवाल जी करेंगे। वहीं कार्यक्रम के
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की उपस्थिति रहेगी।उपमुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा, मुख्यमंत्री जी के सलाहकार एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. धीरेन्द्र तिवारी जी, समस्त कैबिनेट मंत्रीगण, वरिष्ठ माननीय सांसद, माननीय विधायकगण एवं रायपुर की माननीया महापौर को भी आमंत्रित किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, ने कार्यक्रम हेतु अपनी सहमति प्रदान करते हुए महासम्मेलन के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रदेशभर के कोने-कोने से 18,000 से अधिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी साथियों की ऐतिहासिक उपस्थिति के साथ इस महासम्मेलन को भव्य एवं सफल बनाया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित मिरी, डॉ रविशंकर दीक्षित, महासचिव कौशलेस तिवारी, हेमंत सिन्हा, पुरन दास,बृजलाल पटेल, ब्रिज मोहन करोलिया द्वारा दिया गया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!