

बिलासपुर। पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। मामले में आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान 23 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में शराब लेकर तारबाहर फाटक से गणेश नगर की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने झोपड़ापारा मस्जिद के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की।
घेराबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को बाइक में काले रंग का थैला रखकर जाते हुए रोका। तलाशी लेने पर थैले से 40 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने शराब बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी पिता सुन्दर लाल कुर्रे (33) निवासी गणेश नगर, सिरगिट्टी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से करीब 3200 रुपये की शराब और सीजी 10 बीवाय 4256 नंबर की करीब 80 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
