

तखतपुर। भीषण गर्मी एवं तेज धूप को देखते हुए स्वयं सिद्धा फाउंडेशन द्वारा जनसेवा एवं राहत कार्य के अंतर्गत तखतपुर में सराहनीय सेवा अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस विभाग एवं बिजली विभाग के लगभग 25-25 कर्मचारियों को पानी की बोतल, गमछा एवं छाते टोपी का वितरण किया गया भीषण गर्मी से बचने के लिए ।
इसके साथ ही सब्जी विक्रेताओं, मछली विक्रेताओं एवं मोची चिल्हर फुटकर व्यापारियों को धूप और बारिश से बचाव हेतु बड़े गार्डन छाते प्रदान किए गए, जिससे उन्हें अपने कार्य के दौरान राहत मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान तखतपुर पुलिस विभाग एवं बिजली विभाग के उन कर्मचारियों का विशेष सम्मान किया गया, जो भीषण गर्मी, तेज धूप एवं बारिश जैसी कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर अपनी सेवाएं देकर जनसुविधाओं को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फाउंडेशन द्वारा उनके समर्पण, सेवा भावना एवं कर्तव्यनिष्ठा के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस सेवा कार्य में नगर पालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़, वरिष्ठ समाजसेवी परमजीत सिंह बग्गा सहित नगर पालिका के पार्षद एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संस्था के इस सामाजिक एवं मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए इसे जनहित में प्रेरणादायी पहल बताया।
कार्यक्रम के अवसर पर संस्था की संस्थापिका ऋतु साहू, अध्यक्ष चंचल सलूजा, सचिव नवीन चंद्र दुबे, आदर्श सराफ, श्वेता सिंह, रम्या सुभाष, विजय लक्ष्मी एवं विमला रजक सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
संस्था द्वारा बताया गया कि भीषण गर्मी के इस कठिन समय में जरूरतमंदों एवं खुले में कार्य करने वाले लोगों की सहायता करना ही इस सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य है तथा आगे भी इसी प्रकार सामाजिक एवं जनहितकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
