बाइक पर मरीज को बैठाकर ब्लड सैंपल लेते युवक का वीडियो हुआ वायरल

शशि मिश्रा

सोशल मीडिया में एक चलते फिरते पैथोलैब का वीडियो जोरो से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक बाइक पर मरीज को बैठाकर ब्लड सैंपल लेता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी नहीं है।

20 मई को सोशल मीडिया में वायरल यह वीडियो बिलासपुर विवेकानंद उद्यान कंपनी कार्डन के पास की एक गली का बताया जा रहा है। वीडियो स्वास्थ व्यवस्था और पैथोलैब की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है।

वीडियों में दिखाई देने वाला युवक रायपुर लोधीपारा स्थित सेज पैथोलैब का सेल्स एग्जीक्यूटिव नरेन्द्र पात्रे नामक युवक बताया जा रहा है। वह बिना किसी अधिकृत मेडिकल योग्यता के खुलेआम ब्लड सैंपल लेने का काम कर रहा है। उसके बैग में बड़ी संख्या में बिना सिरिंज, ब्लड कलेक्शन ट्यूब, सैंपल रखने वाले उपकरण भी मिले हैं। खुले में और बिना सुरक्षा मानकों के ब्लड सैंपल लेने की इस घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मामले को लेक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

मरीज के बुलाने पर ब्लड सैंपल ले रहा था

ब्लड सैंपल लेने वाला युवक अपना नाम नरेन्द्र पात्रे बताया है। उसने कहा वह रायपुर सेज पैथोलैब में काम करता है। मरीज के बुलाने पर वह ब्लड सैपल लेने आया था। मरीज कोरबा का रहने वाला है उन्हें कीडनी की समस्या है। सैंपल लेकर आईसी पेटी से रायपुर लेकर जाने की बात कह रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!