मुंबई लव जिहाद का मामला: अपनी बेटी और पति को छोड़कर महिला ने थामा मुस्लिम प्रेमी का हाथ और पहुंच गई वेंटिलेटर पर

मुंबई से लव जिहाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें विवाहित महिला को जाल में फंसा कर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर बाद में उसके साथ बेइंतहा जुल्म किए गए। महिला जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है और अब उसके पास पछतावे के सिवाय कुछ नहीं बचा है ।

मुंबई की एक विवाहित महिला को ऑनलाइन गेमिंग के जरिए प्रेमजाल में फंसाकर उत्तर प्रदेश लाने और उसके साथ गंभीर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक समेत उसके परिवार के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई निवासी हर्षदा अपने पति और छह वर्षीय बेटी के साथ खुशहाल जीवन जी रही थी। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन गेम पबजी के माध्यम से उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी फ़ुजैल से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद फ़ुजैल ने उसे अपने प्रभाव में लेकर मुंबई से मुरादाबाद आने के लिए राजी कर लिया।

मुरादाबाद पहुंचने के बाद एक मस्जिद में लव जिहाद की शिकार हर्षदा ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम जीनत फातिमा रख लिया और फ़ुजैल से निकाह कर लिया। हालांकि, शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष ने उसके साथ अत्याचार शुरू कर दिए।

पीड़िता की मां को बाद में मुरादाबाद के एक अस्पताल से फोन कर सूचना दी गई कि उनकी बेटी गंभीर हालत में भर्ती है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, महिला पिछले दो दिनों से वेंटिलेटर पर है। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि उसके बाल नोचे गए, गर्दन की हड्डी तोड़ दी गई तथा दो पसलियां भी टूट गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए फ़ुजैल और उसके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना उन सभी महिलाओं के लिए सबक है जो कहती है कि मेरा अब्दुल ऐसा नहीं है और जो विवाहित और बच्चे की मां होने के बावजूद इस तरह के जाल में फंसकर अपनी और अपने पूरे परिवार की जिंदगी तबाह कर डालती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!