सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से रोकने पर युवक के पिता की हत्या, आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार

शशि मिश्रा


जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना करने पर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के पिता की लकड़ी के डंडे से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम तनौद निवासी आरोपी उमाशंकर साहू (34) ने 14 मई की रात गांव में शराब पीने को लेकर हुए विवाद के दौरान मोहनलाल महिपाल पर जानलेवा हमला किया। मामले की शिकायत मृतक के पुत्र सत्यवान महिपाल (24) ने थाना शिवरीनारायण में दर्ज कराई।
रिपोर्ट के मुताबिक सत्यवान महिपाल गांव के पंचराम पटेल के घर के सामने बैठा था। इसी दौरान उमाशंकर साहू वहां पहुंचा और सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पीने लगा। मना करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट करने लगा। विवाद बढ़ने पर सत्यवान के पिता मोहनलाल महिपाल बीच-बचाव करने पहुंचे। इसी दौरान आरोपी ने लकड़ी के डंडे से उनके सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए।
परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरौद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर थाना शिवरीनारायण पुलिस ने अपराध क्रमांक 170/2026 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे 15 मई 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई निवेदिता पाल के निर्देशन तथा उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। मामले की जांच जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!