अवैध महुआ शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 8 लीटर शराब जब्त


बिलासपुर। कोटा पुलिस ने अवैध महुआ शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1600 रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, “चेतना विरुद्ध नशा” एवं “प्रहार” अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में कोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गनियारी के आवास पारा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहा है।
सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी आकाश वर्मा (23) पिता चैतराम वर्मा, निवासी वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी थाना कोटा, को पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5-5 लीटर क्षमता वाले दो हरे रंग के प्लास्टिक जेरीकेन बरामद किए। इनमें एक जेरीकेन में 5 लीटर तथा दूसरे में लगभग 3 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई थी। पुलिस ने कुल 8 लीटर शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 363/2026 दर्ज किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेश चौहान, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू, आरक्षक नंद झरोखा सुमन तथा आरक्षक मोहन सिंह ध्रुव की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!