
शशि मिश्रा

बिलासपुर – गतौरा स्टेशन के पास कोयला से भरी एक मालगाड़ी के वैगन में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद मालगाड़ी को रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन बिलासपुर की ओर आ रही थी। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। प्रारंभिक तौर पर गर्मी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
