हैप्पी स्ट्रीट में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार भी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 मई 2026 को सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शनचिरी हैप्पी स्ट्रीट के पास एक युवक हाथ में तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। युवक की हरकतों से क्षेत्र में भय और अशांति का माहौल बन गया था।

सूचना मिलते ही मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) तथा नगर पुलिस अधीक्षक को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने मौके से आरोपी सन्नी श्रीवास (19 वर्ष) निवासी लिंगीयाडी पीपरपारा, थाना सरकण्डा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नग धारदार तलवार बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!