चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, GI पाइप और बाइक जब्त


बिलासपुर। थाना सरकंडा चौकी मोपका पुलिस ने निर्माणाधीन मकान में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में पुलिस ने चोरी का सामान एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी शिवकुमार पांडे निवासी श्याम विहार चिल्हाटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 मई 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोर ने उनके निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर टी-टेबल, स्विंग चेयर, कॉर्नर टेबल, दरवाजे, लोहे की सीढ़ी तथा जीआई पाइप सहित करीब 30 हजार रुपए मूल्य का सामान चोरी कर लिया।
प्रकरण दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने विवेचना शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने चिल्हाटी टंकी पारा निवासी आरोपी चक्कू उर्फ धर्मजीत रात्रे (26 वर्ष) के घर दबिश दी। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 नग लोहे के जीआई पाइप तथा नीले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 Y 0157, कुल करीब 15 हजार रुपए कीमत की मशरूका जब्त की है।
मामले में थाना सरकंडा चौकी मोपका में अपराध क्रमांक 682/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को 14 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!