

तोखन साहू ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की प्रेरणा से अपने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या कम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सुरक्षा में लगे फॉलो वाहनों की संख्या घटाने का निर्णय सादगी, ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया है।
साहू ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों का संतुलित उपयोग समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से की गई सात महत्वपूर्ण अपीलों का वे स्वयं पालन करेंगे।
इन अपीलों में जहां संभव हो घर से कार्य करने को प्राथमिकता देना, खाद्य तेल के उपयोग में कटौती, एक वर्ष तक विदेश यात्रा से बचना, पेट्रोल-डीजल की खपत कम कर सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ाना, विदेशी उत्पादों के स्थान पर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटाकर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना तथा एक वर्ष तक सोना खरीदने से बचना शामिल है।
साहू ने नागरिकों से भी इन अपीलों का पालन कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।
