बिलासपुर प्रधान डाकघर में शुरू हुई “नाइट पोस्ट ऑफिस” सुविधा, रविवार को भी मिलेंगी सेवाएं

ने बिलासपुर प्रधान डाकघर में “नाइट पोस्ट ऑफिस” सुविधा शुरू कर दी है। इस नई व्यवस्था के तहत अब आम नागरिकों को रात 8 बजे तक डाक सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। विभाग का उद्देश्य लोगों को अधिक समय तक सुविधाएं उपलब्ध कराना और कामकाजी नागरिकों को राहत देना है।

प्रधान डाकघर का सामान्य काउंटर सुबह 9.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक संचालित होगा। इस दौरान डाक बुकिंग, बचत बैंक, बीमा, कैश रेमिटेंस, आधार और अन्य जनसेवा संबंधी कार्य किए जाएंगे।

वहीं “नाइट पोस्ट ऑफिस” सुविधा के अंतर्गत सुबह 8 बजे से 10 बजे तक तथा शाम 4.30 बजे से रात 8 बजे तक विशेष सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इनमें स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग, इंडिया पोस्ट पार्सल, अकाउंटेबल आर्टिकल बुकिंग और आईपीओ बिक्री जैसी सेवाएं शामिल हैं।

डाक विभाग ने रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सेवाएं जारी रखने का निर्णय लिया है। इससे उपभोक्ताओं को छुट्टी के दिनों में भी डाक सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!