बिलासपुर रेंज में महिला सुरक्षा और लंबित मामलों पर सख्ती, आईजी ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश


राम गोपाल गर्ग ने बुधवार को बिलासपुर रेंज के सभी जिलों के एसएसपी और एसपी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक ली। बैठक में लंबित आपराधिक प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई।
आईजी ने एक वर्ष से अधिक पुराने मामलों को विशेष अभियान चलाकर अगले एक माह में शून्य करने का लक्ष्य दिया। लूट, डकैती, धोखाधड़ी, अपहरण और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों की प्रकरणवार समीक्षा कर जल्द चालान पेश करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तेज करने को कहा गया।
बैठक में महिला संबंधी अपराधों के लिए संचालित ITSSO प्रणाली की भी समीक्षा हुई। आईजी ने 60 दिनों से अधिक लंबित मामलों का तत्काल निराकरण करने तथा समय-सीमा के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!