
शशि मिश्रा

बिलासपुर में बुधवार शाम मौसम ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया। तेज बारिश और आंधी-तूफान ने शहर के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित कर दिया।

उसलापुर स्थित नेचर सिटी के सामने तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ सड़क किनारे अचानक भरभराकर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में नीचे खड़ी स्कूटी और कार आ गईं, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
तेज आंधी और बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल होने और पेड़ गिरने की भी खबरें सामने आई हैं।
