

मुंगेली।
मुंगेली जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना जरहागांव पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की।
पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना जरहागांव क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित ठिकानों पर दबिश दी और कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में ओमप्रकाश कश्यप, सुमित कश्यप, दीपक साहू, दीनदयाल कश्यप, धर्मेन्द्र कश्यप, लोरिक यादव, पुष्पेन्द्र कुमार उर्फ सोनू साहू, विकास कश्यप एवं विनोद कश्यप शामिल हैं। सभी आरोपी नगर पंचायत जरहागांव, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
मुंगेली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब, नशे एवं अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि जिले में शांति एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखा जा सके।
