सूने मकान पर चोरों का धावा, लाखों का सामान ले गए चोर

शशि मिश्रा

बिलासपुर। मोपका क्षेत्र के एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोलकर पूरा मकान खंगाल डाला। चोरों ने आलमारी से जेवर व नकद सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया है। पुलिस चोरों को सुराग नहीं लगा पाई है।

मोपका पुलिस सहायता केंद्र के अनुसार, रामकृष्ण नगर कालोनी निवासी दीपक कुमार पिता स्व झंझट प्रसाद 28 अप्रैल को सुबह 7 बजे मकान के दरवाजे में ताला लगाकर परिवार के साथ उत्तर प्रदेश चले गए थे। उन्होंने कालोनी के चौकीदार विनोद रात्रे को देखरेख करने कहा था। 9 मई की सुबह 8

बजे चौकीदार ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनके घर में चोरी हो गई है। 10 मई की सुबह 8 बजे वे अपने घर आकर देखे तो टूटा हुआ ताला जमीन पर पड़ा था। पूरे घर में सामान अस्त व्यस्त पड़े थे। आलमारी का सामान नीचे पड़ा था और उसमें रखे 4 तोला चांदी का पायल, दो तोला चांदी का सिंघोरा, 5 तोला करधन, 1 तोला चांदी का सिक्का व 25 हजार रुपए नकद चोरी हो गया था। सूचना पर मोपका पुलिस उनके घर का मुआयना कर लौट गई। पुलिस ने श्री दीपक कुमार की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर खानापूर्ति कर लिया है।

10 दिन में 3 बड़ी वारदात

2 मई की सहायता केंद्र के करीब रात लड़की से बात करने के विवाद में मोपका निवासी अभिषेक यादव की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। 10 मई को चिल्हाटी शनि मंदिर नदी में पिकनिक मनाने के दौरान सिरगिट्टी क्षेत्र के गुण्डा बदमाश सांवत साव ने गणेशनगर चुचुहियापारा निवासी हरीश महिलांगे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। उसके बाद अब चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है।

नहीं खुला थाना

राज्य शासन की ओर से मोपका में नया पुलिस थाना खोलने की स्वीकृति हो गई है। पूर्व में पुलिस सहायता केंद्र में थाना खोलने की तैयारी हो गई थी। उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। मोपका क्षेत्र शहर से जुड़े होने के कारण क्षेत्र में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। अपराधियों पर किसी प्रकार का कोई नियंत्रण नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!