व्यापार विहार से नकली एवरेस्ट मसाले का जखीरा बरामद

शशि मिश्रा

बिलासपुर। शहर में बड़ी मात्रा में नकली खादय सामग्री बेची जा रही है, इसकी भनक विभाग को भी है। यही कारण है कि हर हफ्ते नकली खाद्य सामाग्री जब्त की जा रही है। ताजा मामला व्यापार विहार में सामने आया है। जहां एवरेस्ट ब्रांड के नकली मसाला पाया गया है। जिसके बाद विभाग ने माल को जब्त कर लिया है, वहीं कंपनी के अधिकारियों से संपर्क कर इसकी पुष्टि करने का आदेश दिया है। मिली जानकारी के अनुसार खाद्य अधिकारियों को सूचना मिली थी कि व्यापार विहार स्थित मारूति गुड्स गैरजे में नकली मसाला लाया गया है। सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने छापा मार

कार्रवाई की और इस दौरान 9 बाक्स जब्त कर लिया गया है। पूरा माले की कीमत 50 हजार रूपए आंकी गई है। खास बात यह है कि जिस जगह पर नकली मसाला मिला है वह ट्रांसपोर्ट दुकान है, ऐसे में आशंका व्यक्त कि जा रही है कि यहां से व्यापार विहार के नामी दुकानों में नकली मसाला

पहुंचाया जाना था जिसे टीम ने पकड़ लिया है, एक हफ्ते पहले भी ट्रांसपोर्टर्स से नकली मसाला जब्त किया था। ऐसे में यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि ब्रांडेड मसालों की नकली माल व पैकेजिंग कर बेचा जा रहा है, जिसमें मिलावट भी की जा रही है। अब खाद्य अधिकारी पुलिस और आरटीओ द्वारा ऐसे ट्रांसपोटर्स पर कार्रवाई की बात कह रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!