चकरभाठा पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 5 बदमाश गिरफ्तार


चकरभाठा थाना पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवादों की रोकथाम के उद्देश्य से पांच बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई बीट प्रणाली के अंतर्गत चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान और लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में लगातार चलित थाना एवं जन चौपाल का आयोजन कर लोगों को साइबर फ्रॉड, यातायात नियमों तथा महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और मारपीट, गुंडागर्दी तथा चाकूबाजी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए निगरानी बढ़ाई गई है।
इसी क्रम में थाना चकरभाठा पुलिस ने 12 मई 2026 को कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपियों में भरत नागवानी (19 वर्ष) निवासी विकास नगर चकरभाठा, देव साहू (43 वर्ष) निवासी विकास नगर चकरभाठा, महावीर पांडे (48 वर्ष) निवासी नया पारा वार्ड चकरभाठा, अजय उर्फ भालू वर्मा (26 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 9 चकरभाठा तथा पप्पू सौरा (40 वर्ष) निवासी अचानकपुर चकरभाठा शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रभावी बीट प्रणाली के माध्यम से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!