अवैध शराब कारोबार पर कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 56 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार


बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 56 पाव देशी प्लेन शराब एवं नगद राशि बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 मई 2026 को ग्राम पडावपारा स्थित संतोषी मंदिर के पास अवैध शराब बिक्री का एक वीडियो क्लिप प्राप्त हुआ था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में तत्काल विशेष टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाया। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पडावपारा स्थित संतोषी मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी शांति लाल जाधव (40 वर्ष) निवासी पडावपारा संतोषी मंदिर के पास को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद रंग के थैले से 180 एमएल क्षमता वाली देशी प्लेन शराब की कुल 56 शीशियां बरामद की गईं। जब्त शराब की कुल मात्रा 10 लीटर 80 एमएल तथा अनुमानित कीमत 4,480 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपये नगद भी जब्त किए हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!