

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी मोपका पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण क्रमांक 13/26 में धारा 119(1), 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी रोहित पटेल (26 वर्ष), पिता तूलाराम पटेल, निवासी शिवम सिटी मोपका, घटना के बाद से फरार चल रहा था।
बताया गया कि 4 जनवरी 2026 को गुलाब नगर मोपका निवासी योगेश देवांगन ने चौकी मोपका में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि आरोपी रोहित पटेल और उसके एक साथी ने उसे मोपका चौक बुलाया तथा शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ, मुक्के और बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने उसकी तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया
