बिलासपुर पुलिस विभाग में फेरबदल, तीन निरीक्षकों के तबादले

शशि मिश्रा


बिलासपुर पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी देखने को मिली है। एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के तहत जिले के तीन निरीक्षकों का तबादला किया गया है।

जारी सूची के मुताबिक निरीक्षक किशोर केंवट को सिरगिट्टी थाना से हटाकर सिविल लाइन थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक अभय सिंह बैस को सरकंडा नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सिरगिट्टी थाना भेजा गया है। इसके अलावा निरीक्षक सुमत राम साहू को सिविल लाइन थाना से सरकंडा सीएसपी कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

बताया जा रहा है कि प्रशासनिक कसावट और कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं। आदेश 12 मई 2026 को जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!