आरक्षक को कुचलने की कोशिश, ट्रेलर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बिलासपुर। नेशनल हाईवे-130 स्थित भोजपुरी ओवरब्रिज पर पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान एक ट्रेलर चालक द्वारा आरक्षक को कुचलने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। घटना में आरक्षक ने समय रहते पीछे हटकर अपनी जान बचाई। हिर्री पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हिर्री थाने में पदस्थ आरक्षक सूरज कुर्रे रविवार 10 मई की शाम करीब 6 बजे आरक्षक रोहित टंडन के साथ शासकीय वाहन से पेन्ड्रीडीह-भोजपुरी टोल प्लाजा क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान रायपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएस 3896 का चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अन्य वाहनों को ओवरटेक कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक भोजपुरी ओवरब्रिज के पास चालक ने अचानक ट्रेलर को आरक्षक सूरज कुर्रे की ओर मोड़ दिया। आरक्षक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पीछे हटकर खुद को बचाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद हिर्री पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!