बिलासपुर अरपा नदी के किनारे 20,000 पौधे लगाने का लक्ष्य

शशि मिश्रा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड कोटा परियोजना मंडल बिलासपुर द्वारा पिछले पांच वर्षों में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र विस्तार की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं।

वर्ष 2025-26 में अरपा नदी किनारे 3.620 हेक्टेयर क्षेत्र में 20 हजार 300 पौधों का रोपण किया जाएगा। इसमें मियाबाकी पौधरोपण, ब्लॉक पौधरोपण एवं रामसेतु क्षेत्र के किनारे पौधरोपण शामिल हैं। इस पहल से नदी तटों के कटाव नियंत्रण, जैव विविधता संरक्षण तथा शहरी हरियाली बढ़ाने में मदद मिलेगी। वन विकास निगम के इन सतत प्रयासों से बिलासपुर क्षेत्र में हरित आवरण का विस्तार हुआ है। निगम द्वारा संचालित पौधरोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के है। वर्ष 2021 से 2025-26 के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत व्यापक पौधरोपण करते हुए कुल 951.980 हेक्टेयर क्षेत्र में 27 लाख 14 हजार 350 पौधों का रोपण किया गया। वन विकास निगम द्वारा नियमित पौधरोपण कार्यक्रम के तहत 66 कक्षों में 852 हेक्टेयर क्षेत्र में 21 लाख 30 हजार पौधे लगाए गए। इसमें मुख्य रूप से सागौन प्रजाति का रोपण किया गया। इसके अतिरिक्त क्लोनल सागौन अंतर्गत 1 हेक्टेयर में 2 हजार 500 पौधे तथा क्लोनल नीलगिरी के तहत 90 हेक्टेयर क्षेत्र में 2 लाख 25 हजार पौधों का रोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!