
शशि मिश्रा

राजकिशोर नगर के सराफा व्यापारी से लूट के मामले में सरकण्डा पुलिस यूपी मिर्जापुर में जब्त 3.50 किलो सोने जेवर लेकर लौट गई है।
राजकिशोर नगर निवासी सराफा व्यापारी संतोष तिवारी पर जानलेवा हमलाकर कीमती सोने के जेवर व कार लूट ली गई थी। यूपी मिर्जापुर पुलिस ने

एनकांउटर कर 4 शूटरों को पकड़कर उनके पास से 3.50 किलो सोने के जेवर जब्त किया था। तीन दिन पहले सरकण्डा टीआई प्रदीप आर्या टीम के साथ जेवर लेने के लिए यूपी मिर्जापुर गए थे। कोर्ट के आदेश पर पुलिस टीम लूट के मामले में बरामद 3.50 किलो सोने के जेवर लेकर लौट गई है।
