आसमानी बिजली की चपेट में आकर गई बच्चे की जान

शशि मिश्रा

बिलासपुर। शनिवार शाम शहर से लगे ग्राम निरतू में घर के सामने खेल रहे बच्चे की गाज गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक पटेल पिता राजेश पटेल 12 वर्ष शनिवार की शाम को घर के बाहर खेल रहा था, इसी दौरान वहां गाज गिरी, जिसकी चपेट में आकर वह मुर्छित हो गया, परिजन उसे तत्काल सिम्स लेकर गए, जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दरअसल बच्चे के पिता राजेश पटेल व मां बृहस्पति पटेल कमाने-खाने के लिए दिल्ली गए हैं, वे ईंट भट्टे में काम करते हैं, पिता राजेश ने अपने छोटे भाई हरि पटेल के पास बच्चे को छोड़ दिया था, हरि पटेल ही उसका पालन पोषण करते हैं। घटना में हरि पटेल के बेटे अंकित पटेल को भी चोट आई है, साथ में खेलते हुए उसे भी बिजली का झटका लगा है, जिसके चलते उसका एक पैर ठीक से काम नहीं कर रहा है। परिजनों ने बताया कि उसे शनिवार रात में सिम्स में भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!