
बिलासपुर। वंदेभारत में भूलवश छूटे हुए ट्राली बैग को आरपीएफ ने पोस्ट लाने के बाद यात्री के सुपुर्द कर दिया है। मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष बिलासपुर से गाडी संख्या 20826 वंदे भारत एक्सप्रेस में रेल मदद में सूचना मिली कि विपुल जगदीश कोच सी 7 के बर्थ 31 से 36 तक मित्रों के साथ नागपुर से दुर्ग तक सफर कर रहे थे। दुर्ग स्टेशन पहुंचने पर जल्दबाजी में उतरने के कराण उनका ट्रॉली बैग छूट गया। शनिवार को पाली अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक व्हीबी सिंह ने सीएंडडब्लू स्टाफ के साथ मिलकर कोचिंग डिपो में जाकर वंदेभारत के कोच को चेक कर ट्राली बैग लाकर पोस्ट में सुरक्षित रखा। विपुल के परिजन हेमंत यादव ने आरपीएफ पोस्ट पहुंचकर ट्राली बैग को अपने सुपुर्द में ले लिया।
