अपने साथी की हत्या कर भाग रहा था हत्यारा, ट्रेन से पकड़ाया

शशि मिश्रा

मुम्बई में अपने साथी का अपहरण करने के बाद हत्या करने वाला आरोपी मेल से आरोपी को हावड़ा की ओर जीआरपी ने फरार हो रहा था, महाराष्ट्र जिसे सूचना पुलिस के मिलने के बाद हवाले किया जीआरपी की टीम ने पकड़कर महाराष्ट्र पुलिस के हवाले कर दिया है।

महाराष्ट्र के मुम्बई स्थित शिवाजी नगर पुलिस थाने से सूचना मिली कि आरोपी आवेश मुस्तफा कर्णी ने पहले अपने साथी औरंगजेब समीरूद्दीन का अपहरण किया। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को कई टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगह फेंक दिया। अपहरण और हत्या करने के बाद आरोपी आवेश मुस्तफा 12809 मुम्बई-हावड़ा मेल से पश्चिम बंगाल की ओर फरार हो रहा था। महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी की तस्वीर और जानकारी सभी प्रदेशों के साथ

जीआरपी थाने में भी भेज दी थी। इस दौरान महाराष्ट्र पुलिस को आरोपी के मेल एक्सप्रेस से फरार होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही महाराष्ट्र पुलिस की ओर से छत्तीसगढ़, ओडिशा से लेकर पश्चिम बंगाल की जीआरपी और लोकल पुलिस से संपर्क कर सारी

जानकारी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने उप पुलिस अधीक्षक तोबियस खाखा, सहायक उपनिरीक्षक तुलेन्द्र वर्मा को तत्काल कार्रवाई करने निर्देशित किया।

जीआरपी के एसपी श्री पटेल के निर्देश पर जीआरपी ने ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही घेराबंदी करते हुए 12809 मुम्बई-हावड़ा मेल की सघन चेकिंग की, जिसमें ट्रेन के आगे की ओर लगे जनरल कोच में फरार आरोपी आवेश मुस्तफा सफर कर रहा था। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने कोशिश की, लेकिन उसे पकड़कर जीआरपी थाने लाने के उपरांत शिवाजी नगर मुम्बई पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!